भारत विकास परिषद औरैया का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न

भारत विकास परिषद औरैया का दायित्व ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एडीएम औरैया अविनाश चंद्र मौर्य ने भारत माता एवं विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।वंदे मातरम् के गायन के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।शाखा के सचिव देवमुनि पोरवाल ने वर्ष 2025_ 26 के सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण के लिए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, कोषाध्यक्ष आनन्द बरसइया ने वर्ष भर का आय व्यय का विवरण किया इसके उपरांत शपथ अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर. एन.दुबे जी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष छुनना मिश्रा ,सचिव देवमुनि पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष राजेश बाजपेई को शपथ दिलाई।फिर गतिविधि संयोजकों सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई।परिषद की सदस्यता लेने वाले डॉ एस पी सिंह,शिवम दीक्षित,शिवम राजपूत,नीरज तिवारी,दुबे को क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण डॉ रमेश शुक्ला ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने परिषद के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा देशभक्ति से ओतप्रोत होकर समाजसेवा करने वाले परिषद के सदस्य सम्मान के पात्र हैं।
क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण डॉ रमेश शुक्ला ने परिषद को पर्यावरण की दिशा में और भी व्यापक कार्य करने के निर्देश दिए इसके साथ ही पांचाल प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर एन दूबे ने सदस्य संख्या बढ़ाने का आवाहन किया।कार्यक्रम को दिनेश मिश्रा,दिलीप गुप्ता,कमलेश पांडे,कृष्णचंद्र सावर न आदि ने संबोधित किया।इस कार्यक्रम में वर्ष भर दान देने वाले दानवीरों का और परिषद का सहयोग करने वाले पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष छुनना मिश्रा ने कहा कि परिषद सेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी,सबको साथ लेकर चलते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।सचिव देवमुनि पोरवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान नगर के गणमान्य,नागरिक परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव देवमुनि पोरवाल ने किया।

देवमुनि पोरवाल सचिव