एसपी सिटी की सख्ती अर्दली रूम में दिए कड़े निर्देश, अपराध नियंत्रण और निस्तारण पर फोकस

एसपी सिटी की सख्ती अर्दली रूम में दिए कड़े निर्देश, अपराध नियंत्रण और निस्तारण पर फोकस

मुरादाबाद। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय की अगुवाई में अर्दली रूम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए बैठक के दौरान एसपी सिटी ने नगर क्षेत्र के सभी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के साथ कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय और परिणामदायी रणनीति अपनाई जाए।

अर्दली रूम में लंबित विवेचनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए एसपी सिटी ने सभी थाना प्रभारियों को पुराने मामलों के समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और अन्य लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। एसपी सिटी ने चेतावनी दी कि जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी बैठक में पुलिस अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव अपराध रजिस्टरों के नियमित अपडेट और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने जैसे अहम बिंदुओं पर भी चर्चा की गई एसपी सिटी ने पुलिसकर्मियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके अंत में उन्होंने टीमवर्क, अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए सभी अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।