मुंबई से हावड़ा के लिए मध्य रेल चलाएगी 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें, यात्रियों को गर्मी में मिलेगी राहत

मुंबई। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने और अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और हावड़ा के बीच 2 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे मुंबई से पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ट्रेन संचालन विवरण

ट्रेन संख्या 01145 (एलटीटी?हावड़ा विशेष)

यह विशेष ट्रेन 14 अप्रैल 2026 को रात 20:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 06:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01146 (हावड़ा?एलटीटी विशेष)

यह ट्रेन 16 अप्रैल 2026 को दोपहर 14:45 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन रात 23:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेनें ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी स्टेशनों पर रुकेंगी।

कोच संरचना

इन विशेष ट्रेनों में कुल निम्न कोच होंगे?

एसी-2 टियर ? 2 कोच

एसी-3 टियर ? 9 कोच

स्लीपर क्लास ? 3 कोच

जनरल सेकंड क्लास ? 4 कोच

सेकंड सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन ? 1 कोच

जनरेटर वैन ? 1 कोच

आरक्षण की जानकारी

ट्रेन संख्या 01145 के लिए टिकट बुकिंग 12 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। यात्री टिकट सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और IRCTC वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य किराए पर टिकट UTS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह जानकारी डॉ. स्वप्निल निला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल द्वारा जारी की गई।