मुरादाबाद में उपजा का प्रादेशिक अधिवेशन: पत्रकारिता के मुद्दों पर गहन मंथन राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

मुरादाबाद में उपजा का प्रादेशिक अधिवेशन: पत्रकारिता के मुद्दों पर गहन मंथन राज्यपाल संतोष गंगवार रहे मुख्य अतिथि

मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शनिवार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपजा) का प्रादेशिक अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल झारखंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान प्रदेश व जिले के वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया अधिवेशन में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, फेक न्यूज की चुनौती और डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथे स्तंभ के रूप में समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों से सत्य और निष्पक्षता के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया अधिवेशन में पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और युवा पत्रकारों को नई तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और संगठन को और सशक्त बनाने की आवश्यकता बताई अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह अधिवेशन पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य को लेकर एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।