बरेली सिटी स्टेशन यार्ड में समपार पर एलएचएस निर्माण कार्य, 12 अप्रैल को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत बरेली सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल (श्मशान भूमि) पर एल.एच.एस. (Limited Height Subway) निर्माण कार्य किया जाना है। इस कार्य के लिए 12 अप्रैल 2026 को रात्रि 00:20 बजे से 03:20 बजे तक यातायात एवं पावर ब्लॉक दिया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिसके अंतर्गत गाड़ियों का शॉर्ट-टर्मिनेशन एवं शॉर्ट-ओरिजनेशन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05307 टनकपुर-बरेली मेला स्पेशल को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। यह ट्रेन बरेली जंक्शन तक नहीं जाएगी।

वहीं गाड़ी संख्या 05308 बरेली-टनकपुर मेला स्पेशल को दिनांक 12 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर स्टेशन से शॉर्ट-ओरिजनेट कर टनकपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।