मुरादाबाद: गर्मी बढ़ते ही अलर्ट हुए सीएफओ डॉक्टर राजीव कुमार पांडे, जिला अस्पताल में फायर व्यवस्था का लिया जायजा

मुरादाबाद में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में जिला अस्पताल का महानिदेशक फायर सुजीत पांडेय के आदेश से जिलाधिकारी व एसएसपी के नेतृत्व में सीएफओ डॉ राजीव कुमार पांडे ने अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति परखीं।

निरीक्षण के दौरान डॉ राजीव कुमार पांडे ने अस्पताल में लगे फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, बिजली के उपकरणों, वायरिंग व्यवस्था और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों की जांच की। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है।

डॉ राजीव कुमार पांडे ने अस्पताल में कहा कि सभी फायर उपकरण सक्रिय और उपयोग योग्य स्थिति में होने चाहिए। साथ ही समय-समय पर फायर सेफ्टी ड्रिल और उपकरणों की जांच सुनिश्चित की जाए।

अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है और जहां भी कमी पाई जाएगी वहां तुरंत सुधार कराया जाएगा।

खास बातें:

गर्मी के चलते जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी पर विशेष निगरानी

डॉक्टर राजीव कुमार पांडे ने किया निरीक्षण

फायर उपकरणों और वायरिंग व्यवस्था की जांच

स्टाफ को अलर्ट रहने और लापरवाही न करने के निर्देश