ग्राम चलो अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा का जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार गुरुवार को ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला आगरा के जिला अध्यक्ष प्रशान्त पौनिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उदयप्रताप सिंह सिकरवार ने विधानसभा खेरागढ़ के देहात मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत सरेंडा व सालेहनगर में अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांव में सफाई की तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत गांव के प्रमुख लोगों एवं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया गया। उन्हें पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया और पत्रक वितरित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार, सुरेश सिकरवार, मलखान सिंह, लोकेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, मान सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।