आटोरिक्सा चालको द्वारा मनमानी किराया वसूली पर खफा बबलू दूबे

प्रयागराज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे ने बताया कि जनपद मे आटोरिक्सा चालको द्वारा सीधे साधे गरीब यात्री और महिलाओ से मनमानी किराया लिया जा रहा है और सच बोलने वालो से अभद्रता भी करते है क्योंकि अधिकांश चालक लोकल रहने वाले है और बाद बिवाद पर अन्य चालक चालक का ही पक्ष लेते है अतः हर वाहन पर रूट और किराया सूची चस्पा होना जनहित मे नितांत आवश्यक है 17 अप्रैल को जिलाधिकारी महोदय के साथ किसान बैठक मे यह मुख्य बिषय होगा यातायात पुलिस प्रशासन से आग्रह है बैठक मे आकर समस्या पर ध्यान देकर शीघ्र किराया सूची सभी आटोरिक्सा पर अंकित कराए जिससे जन असंतोष न हो और कानून का एहसास बना रहे।