आयुष विभाग ने योग और संतुलित आहार पर दिया जोर* 

कोंडागांव,! जिला आयुष अधिकारी कोंडागांव के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्यं मंदिर आयुष, शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोपरा में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार मरकाम ने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, आयुर्वेद और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी, ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, बालक और बालिकाएं शामिल हुए। इस दौरान अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया और उपस्थित माताओं को पोषण आहार एवं बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।