जनसंपर्क अभियान में घर-घर पहुंचकर बांटी उपलब्धियों की जानकारी

नौ साल यूपी खुशहाल, नव उत्तर प्रदेश : मुकुल

जनसंपर्क अभियान में घर-घर पहुंचकर बांटी उपलब्धियों की जानकारी

#Hardoi

उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ?नवनिर्माण के 9 वर्ष, विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश? थीम के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं पत्रक वितरण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा ने हरदोई नगर मंडल के बूथ संख्या 253 में व्यापारियों एवं आम नागरिकों के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए।

उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों में अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला।

मुकुल सिंह आशा ने बताया कि ?डबल इंजन सरकार? के प्रभाव से प्रदेश में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया गया है, जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं और किसानों सहित समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

MYogiAdityanath Uttar Pradesh Highlights Narendra Modi