मकरन्दपुर-घटपुरी के बीच समपार संख्या 261/सी दो रातों के लिए रहेगा बंद

बरेली। इज्जतनगर मंडल पर मकरन्दपुर-घटपुरी स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 338/12-13 पर स्थित समपार संख्या 261/सी (भमोरा-आवला मार्ग) पर बीसीएम मशीन से डी-स्क्रीनिंग कार्य किया जाएगा।

रेल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह समपार 07 अप्रैल 2026 को रात 10:00 बजे से 08 अप्रैल 2026 सुबह 06:00 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद पुनः 08 अप्रैल 2026 को रात 10:00 बजे से 09 अप्रैल 2026 सुबह 06:00 बजे तक समपार बंद रहेगा।

रेलवे ने बताया कि उक्त अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए अलीगंज मार्ग पर स्थित सीमित ऊंचाई वाले पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकता है।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

यह जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।