अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियाँ में रचनात्मकता और सांस्कृतिक ऊर्जा का संगम*

दुर्ग, - अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब महिला प्रकोष्ठ ने विविध प्रकार के ऑनलाइन कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। क्लब की संस्थापक डॉ अर्चना श्रेया के निर्देशन में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें देश-विदेश की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन कार्यक्रमों में लेखन प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी, होली स्नेह मिलन, राम नवमी प्रतियोगिता और भजन संध्या शामिल थे। इन आयोजनों ने न केवल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सहभागिता को भी नई दिशा दी।

क्लब की मीडिया प्रभारी राखी पुरोहित ने बताया कि इन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सद्भावना मंच की ओर से क्लब की संस्थापक डॉ अर्चना श्रेया को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना के रूप में दिया गया।