आलापुर में टी.डी. इंटरनेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन

आलापुर (अंबेडकर नगर)। क्षेत्र के कसदहा शुक्ल बाजार में टी.डी. इंटरनेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलापुर विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामअवध तथा सर्वोदय पीजी कॉलेज के संस्थापक त्रिभुवनदत्त ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा बुद्ध की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस. मिश्र (चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुल्तानपुर) एवं विशिष्ट अतिथि कमलनयन पाण्डेय (वरिष्ठ साहित्यकार एवं मुख्य संपादक, युगतेवर पत्रिका) सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर, कांशीराम तथा मां सरस्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

इस दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र के विकास की आधारशिला है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव, वरिष्ठ नेता रामप्यारे निषाद, रामचन्द्र वर्मा, भीम सिंह, मनोज जायसवाल, लालमणि गोंड, बांके लाल, अन्नू कन्नौजिया, मायाराम, राजमन, राजकिशोर सिंह, ओंकारनाथ सिंह, राजेश कन्नौजिया, प्रदीप कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता ओंकार नाथ मिश्र, बुद्धिराम यादव, रमेशचन्द्र गुप्ता, विंध्याचल यादव, पतिराम यादव, अजय कुमार गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक त्रिभुवनदत्त एवं प्रबंधक राहुल दत्त यशवर्धन ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।