पीलीभीत में 13 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने किया हमला,मगरमच्छ के हमले में बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल,घायल बच्चे को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती।

लोकेशन/तहसील अमरिया,पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672929

पीलीभीत में 13 वर्षीय बालक पर मगरमच्छ ने किया हमला,मगरमच्छ के हमले में बच्चा हुआ गंभीर रूप से घायल,घायल बच्चे को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नगरिया सहगवा में हाइवे किनारे खेत पर गेहूं काटने गए 13 वर्षीय मोहित कुमार को नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।घायल बच्चे के द्वारा शोर शरावा करने पर घायल बच्चे के पिता प्रेम शंकर पुत्र नन्हेंलाल मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ से अपने बेटे को बमुश्किल बचाया।पिता प्रेम शंकर के द्वारा घायल मोहित कुमार को पीलीभीत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय लाया गया जहां पर इमरजेंसी में घायल मोहित कुमार का उपचार हो रहा है. इमरजेंसी में उपस्थित गौरव गंगवार के द्वारा बताया गया है मगरमच्छ के हमले से घायल बच्चा इलाज के लिए आया है,बच्चे का इलाज किया जा रहा है हालत सामान्य है।
सूचना पर वन विभाग के हल्का बन दरोगा कौशेद्र मौके पर पहुंचे तथा घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।