अपर मुख्य सचिव ने गोआश्रायों का निरीक्षण कर भूसा भंडारण का दिया निर्देश 

देवरिया। जनपद में स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल सोनहुला रामनगर विकास खण्ड तरकुलवा, वृह्द गोसंरक्षण केन्द्र पिपरा चन्द्रभान विकास खण्ड देवरिया सदर एवं कान्हा गौशाला पिपरपांती नगर पालिका परिषद देवरिया का बुधवार को मुकेश कुमार मेश्राम,अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ.प्र. शासन लखनऊ के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अस्थाई गो आश्रय स्थल सोनहुला रामनगर में कुल 100 गोवंश पाये गये जिनमे सभी का टैगिंग हुआ पाया गया । जबकि 60 कुन्तल भूसा तथा 30 कुन्तल साईलेज पाया गया । नेपियर घास 1 हे.में पाया गया, जबकि पूर्व में लगाये गये रूट स्लिप्स सुखा पाया गया । निर्देशित किया गया कि पुनः आई.जी.एफ.आर.से प्रशिक्षण प्राप्त कर उगाया जाय। अवगत कराया गया कि साईलेज हीरा न्यूट्रीटेक फर्म से रू 8.50 प्रति किग्रा की दर से लिया जाता है जिसपर सुझाव दिया गया कि यदि स्वयं सहायक समूहो से साईलेज बनवाया जाय तथा उनसे क्रय किया जाय तो सस्ते दर पर साईलेज उपलव्ध हो सकता है साथ ही निर्देशित किया गया कि किसानो को पोस्ट डेटेट चेक देकर वर्ष भर का भूसा क्रय कर एकत्रित कर लिया जाय । गौ आश्रय स्थल पिपरा चन्द्रभान देवरिया में कुल 286 गोवंश पाये गये जिनमे सभी का टैगिंग होना पाया गया, 2 नन्दी बीमार पाये गये जिनकी समुचित चिकित्सा के निर्देश दिये गये।600 कुन्तल भूसा तथा नेपियर घास 1.6 हे.में उगाया गया पाया गया। निर्देशित किया गया कि किसानो को पोस्ट डेटेड चेक देकर वर्ष भर का भूसा क्रय कर एकत्रित कर लिया जाय । कान्हा गौशाला रामगुलाम टोला पिपरपाती देवरिया मे कुल 170 गोवंश जिसमे नन्दी 152 तथा 18 गायें पायी गयी । 28.41 कुन्तल भूसा तथा 29.75 कुन्तल साईलेज तथा 40 कुन्तल पशु आहार पाया गया । सुझाव दिया गया कि किसानो से सम्पर्क कर अधिक से अधिक भूसा दान मे प्राप्त करने का प्रयास किया जाय । निरीक्षण के समय श्री राजेश कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी देवरिया,अपर निदेशक ग्रेड-2 गोरखपुर मण्डल डा. वेद प्रकाश, डा. श्रीनिवास प्रसाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,डा.ओमप्रकाश प्रजापति, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), डा. वेदप्रकाश, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सलेमपुर डा सुशील कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भाटपाररानी, डा. उदयभान वरूण पशु चिकित्साधिकारी पथरदेवा, श्री संजय तिवारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवरिया, डा.के.पी.सिंह, ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर व पिपरा चन्द्रभान,सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी पथरदेवा,तरकुलवा एवं देवरिया सदर उपस्थित थे।