U.C. Memorial Public School में Graduation Day का भव्य आयोजन किया गया

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ)

कानपुर नगर। आज U.C. Memorial Public School में Graduation Day का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड IPS अधिकारी एवं We Foundation के अध्यक्ष श्री रतन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल दीपिका श्रीवास्तव एवं चेयरमैन/डायरेक्टर अनुराग श्रीवास्तव ने की। मंच संचालन खुशबू सिंह द्वारा किया गया।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। लवी सिंह, विध्या, नंदिनी सिंह, पूर्वी श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव, ब्लेसी, रुद्रांश सहित कई विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान कुलदीप एवं अभिनव माथुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।आयुषी गुप्ता , सुचिता विश्वकर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।