बांदीकुई स्टेशन पर दो अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है

जयपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बांदीकुई स्टेशन पर दो अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन) 1 अप्रैल 2026 से तथा गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) 2 अप्रैल 2026 से बांदीकुई स्टेशन पर रुकेगी।

इन ट्रेनों का बांदीकुई स्टेशन पर सुबह 06:08 बजे आगमन और 06:10 बजे प्रस्थान होगा। रेलवे के इस निर्णय से बांदीकुई क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।