* भव्य स्वर्ण जयंती नवरात्र समापन समारोह - राजेश्वरानंद *

दिल्ली 30 मार्च:~ब्रह्मलीन साध्वी श्री श्री 108 श्री राज माताजी महाराज द्वारा स्थापित श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर समूह के परम अध्यक्ष स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में संस्थान का स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव का समापन समारोह अत्यधिक गहमागहमी के बीच दिव्यता भव्यता के साथ कबूल किया शाहदरा शुक्र बाजार श्री राज माताजी चौक पर संपन्न हुआ।

सद्गुरू राजदरबार के प्रबंधक राम बोहरा ने बताया कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में विगत 19 मार्च से चल रहे स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव का समापन समारोह शाहदरा शुक्र बाजार चौक पर बहुत ही भव्यता और दिव्यता को प्रदान करता हुआ जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ सर्व कल्याण अरदास करते हुए स्वामी जी द्वारा ज्योति प्रचंड के साथ ही संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भोर के समय संस्थान के महापुरुषों द्वारा "सर्व मंगल मांगले"की वैदिक मंत्र उच्चारण ध्वनि के साथ शतचंडी यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हुए पूर्ण आहुति की गई तत्पश्चात कन्या पूजन में कन्याओं के कलाई पर रक्षा सूत्र,मस्तक पर तिलक,चरण प्रक्षालन हलवा चने का प्रसाद और अनेक प्रकार के शिक्षा सामग्री उपहार स्वरूप देकर स्वामी जी ने सबके चरणों में प्रणाम किया और संदेश देते हुए कहा कि "कन्या पूजन समस्त नारी जाति के प्रति हमारे कर्तव्य को इंगित करता है।"

सायंकाल 5 बजे श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर गोरख पार्क गर्भ ग्रह स्थित पवित्र गुफा में स्वामी जी एवं शिष्यों के द्वारा गुरु माता जी के मार्गदर्शन में ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री श्री 108 श्री राज माताजी महाराज की समाधि का श्रृंगार पूजा करने के बाद अष्टभुजी मां की आरती उतारी गई और उसके बाद शाहदरा कबूल नगर शुक्र बाजार चौक पर बैंड बाजे ढोल नगाड़े आतिशबाजी पुष्प वर्षा के साथ भक्तों ने स्वामी जी की आरती उतारी इस समय स्वामी जी के साथ भारतवर्ष के अलावा इसराइल जापान ऑस्ट्रेलिया दुबई के अनेक शिष्य भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा में दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त श्री तिलक राज कक्कड़ सपत्नीक,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक भीष्म शर्मा जी,शाहदरा थाना अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव जी एवं प्रसिद्ध समाज सेवी एवं उद्योगपति लाला हरिचंद अग्रवाल जी गुरु माता जी एवं महाराज जी के साथ-साथ चल रहे थे।

समापन समारोह में बहुत विशाल मां दुर्गा भगवती लांगुर वीर एवं भैरवनाथ का भवन दरबार सवाई मैन था स्वामी जी एवं गुरु माता जी के द्वारा धर्म की जय हो अधर्म करना अशोक के जय जयकार ध्वनि के बीच ज्योति प्रचंड की गई और ज्योति प्रचंड करते हुए स्वामी जी ने कहा कि आप शुभ कर्मों के मार्ग पर जितना मर्जी पूजा पाठ जप तप तीर्थ व्रत कर लीजिए लेकिन जब तक इन सारे शुभ कर्मों में प्रेम भाव नहीं है तो यह सारे शुभ कर्म भी हमको तामसिक भाव यानी अहंकार में फंसा सकते हैं।दूसरी तरफ अगर आप केवल संसार में प्रेम करते हैं तो वहीं से परमात्मा प्रकट हो जाता है अतः संसार से प्रेम कीजिए।

भव्य स्वर्ण जयंती नवरात्र समापन समारोह में जागरण पंथ के प्रसिद्ध महंत सुनील राजपूत जी एवं विश्व प्रसिद्ध भजनीक पूजा सखी पटियाला वालों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया इनके भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर भक्तजन देर रात तक झूमते दिखाई दिए।कार्यक्रम के बीच बीच पुष्पवर्षा,इत्र की फुहार, रंग बिरंगी आतिशबाजी कार्यक्रम में चार चांद लगाते रहे।

अनुष्ठान में राष्ट्र मंदिर के प्रसिद्ध कथावाचक अजय भाई जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक विपिन शर्मा पूर्व विधायक भीष्म जी, विधायक अनिल गोयल विधायक वीर सिंह धींगान, दिल्ली पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त संदीप लांबा जी, पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा,पार्षद चंद्रमोहन, शिवानी पांचाल पार्षद अनील गौड,रितेश सूजी,चंद्रप्रकाश,संदीप कपूर, प्रियंका सक्सेना,नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड चीफ विजिलेंस कमिश्नर अमित शर्माजी, कांग्रेस वरिष्ठ नेता गुरुचरण सिंह राजू, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, दयानंद हॉस्पिटल CMO डॉ ग्लैडविन त्यागी,रिंकू जयंत, अनेक उद्योगपति, पत्रकार, समाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,सिविल डिफेंस सीनियर ऑफिसर निर्मल गुप्ता, कांग्रेस उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन,अनील गौतम,आचार्य अशोक कृष्ण जी महाराज,जय भगवान गोयल, सचिन शर्मा, चौधरी जयकरण,पूर्व डिप्टी मेयर दिव्य जायसवाल, भाजपा प्रवक्ता अनिल गुप्ता एवं खान साहब, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, दधीचि देहदान समिति की मंजू प्रभा जी, सुमनलता नागर, दीपक शर्मा, मुकेश गौड, कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज एवं गुरू माता दी द्वारा देर रात जनकल्याण विश्व शान्ति हेतु सर्वकल्याण अरदास करने के बाद धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो कि गुंजायमान के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ ही स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव संपन्न हुआ।

स्वामीजी द्वारा घोषणा की गई बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से आगे बढ़कर बेटी बसाओ अंतर्गत 7 मई सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।

राम वोहरा 9212315006