ब्लूमिंगडेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं हेतु सम्मान समारोह का अत्यंत ही गरिमामयी आयोजन किया गय

ब्लूमिंगडेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र के समापन के अवसर पर वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं हेतु सम्मान समारोह का अत्यंत ही गरिमामयी आयोजन किया गया। इस सुअवसर पर विद्यालय के उन छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया जिन्होंने पूरे वर्ष लगन व मेहनत करे हुए परीक्षा में अपनी योग्यता का परिचय दिया। इतना ही नही इस विशेष अवसर पर अनुशासन शील 100ः उपस्थिति जैसे छात्र - छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जो अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरक रहा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूजायमान रहा। कक्षा व वर्ग स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों के सर्वोत्कृष्ट व सराहनीय परीक्षा परिणाम हेतु शिक्षक - शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल विद्यार्थियों के परिश्रम, लगन, एकाग्रता व आत्मविश्वास का परिणाम है, जो उनके भावी भविष्य का परिचायक है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ छात्र - छात्राओं का सर्वागीण विकास, विभिन्न क्षेत्रों व कार्यक्रमों में अपनी योग्यता का प्रदर्शन है। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों के सराहनीय परिश्रम व अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम एवं लगन से प्राप्त सफलता उन्हें (विद्यार्थियों को) आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करती है। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, काॅर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की