भव्य लोकार्पण समारोह सम्पन्न विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया धार्मिक ट्रस्ट का उद्घाटन चरनियाकोट। 

पयागपुर (बहराइच)28 मार्च 2026, शनिवार पयागपुर क्षेत्र के चरनियाकोट में शनिवार को भक्तिमय माहौल के बीच ?श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सार्वजनिक धार्मिक ट्रस्ट? का भव्य लोकार्पण एवं सर्टिफिकेट विमोचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ फीता काटकर ट्रस्ट का विधिवत उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी एकता व संस्कारों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।बताया गया कि इस ट्रस्ट की स्थापना कृषि वैज्ञानिक नीरज कुमार (झारखंड) एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. स्नेहलता कसौधन द्वारा की गई है। उनके मार्गदर्शन में यह ट्रस्ट धार्मिक आयोजन, समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक बृजमोहन तथा सदस्य विपिन कुमार कसौधन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। थमनेल बनाकर भेजो