मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की बरेली ईकाई की सूचना पर थाना भुता पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों को किया गिरफ्तार 

बरेली थाना पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की बरेली इकाई ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार के थाना भुता क्षेत्र मे पुलिस ने इंटेलिजेंस व एसओजी की संयुक्त सूचना पर फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक युवक और एक अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, स्कैनर, फिंगरप्रिंट डिवाइस, प्रिंटर, मोबाइल फोन, आईडी और अधूरे बने दस्तावेज बरामद किए है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर मुड़िया रोड स्थित एक ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ मे मुख्य आरोपी शाहिद निवासी मोहल्ला ऊंचा कस्बा फरीदपुर ने बताया कि वह पहले इंडियन ओवरसीज बैंक के लोकवाणी केंद्र मे काम करता था लेकिन गलत गतिविधियों के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसका संपर्क कोलकाता निवासी शमीम अख्तर से हुआ। जिसने उसे ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई। आरोपी ने बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए फिंगरप्रिंट मंगवाकर रबर फिंगरप्रिंट तैयार कराता था और उसी के माध्यम से अन्य लोगों की आईडी खोलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इस कार्य मे धोरेरा गजरौला निवासी नवीन की भी भूमिका सामने आई है। अपचारी ने भी लालच मे आकर इस काम मे शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार युवक और अपचारी को जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शाहिद ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने आधार कार्ड फर्जीवाड़े को लेकर कई जगह कार्रवाई की। इस वजह से काम के लिए उन लोगों ने जंगल को अड्डा बनाया। गांव-देहात में उसके गुर्गे लोगों से आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 6000 रुपये लेते थे। फिर वह ठिकाने बदलकर दस्तावेज बनाकर दे देता था। फरीदपुर में भी पकड़ा जा चुका ऐसा ही गिरोह: कई साल पहले मेरठ पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंट एजाज को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में एजाज ने फरीदपुर में आधार कार्ड बनाने का खुलासा किया। पिछले साल बरेली पुलिस ने लाइनपार मठिया पर छापेमारी करके फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।