जिला पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख के द्वारा किया गया नकटादाना चौराहा पार्क का लोकार्पण, पीलीभीत नगर को मिला नया आकर्षक स्थल।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


जिला पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख के द्वारा किया गया नकटादाना चौराहा पार्क का लोकार्पण,
पीलीभीत नगर को मिला नया आकर्षक स्थल।

पीलीभीत शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नकटादाना चौराहा पर विकसित किए गए पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का आज जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख के द्वारा लोकार्पण किया गया हैं।इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों,जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन किया हैं।इस अवसर पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य,पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा भाजपा नेता गुरभाग सिंह,पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल मौजूद रहीं हैं। जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर पालिका परिषद पीलीभीत द्वारा कराए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण भी प्रदान करते हैं।पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि नकटादाना चौराहा जो उत्तराखंड,तिब्बत और चीन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है,लंबे समय से उपेक्षित था।यहां स्थित तालाब कभी गंदगी और बदबू का केंद्र बन गया था,लेकिन अब नगर पालिका द्वारा कराए गए व्यापक कार्यों के चलते यह स्थान एक सुंदर पार्क और आकर्षण के केंद्र के रूप में विकसित हो गया है।पार्क में आकर्षक फव्वारे, सेल्फी प्वाइंट,बैठने के लिए बेंचें एवं तालाब के मध्य स्थापित लाइट टावर इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।शाम के समय रोशनी में यह स्थल और भी मनमोहक दिखाई देता है, जिससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नकटादाना चौराहा का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख स्थानों को विकसित किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया अब यह स्थल न केवल स्थानीय लोगों के लिए सुकून और मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर की नई पहचान के रूप में भी उभरेगा। लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन सभासद साकेत सक्सेना ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव,मंगली प्रसाद वर्मा, मनोज गुप्ता,आयुष मिश्रा,डॉ अनुरीता सक्सेना विकास वाल्मीकि,सभासद सुनीता सिंह,साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन,निज़ाकत अली कादरी, अवतार सिंह मोनू, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह टीटू, रईस अहमद, अनस अंसारी, विकास बाबू, शरीफ अंसारी, इकबाल हजरत, विपिन त्यागी, नितिन सक्सेना, पंकज तिवारी, जगन्नाथ लोधी, प्रतीक अग्रवाल, स्वतंत्र देवल, इंजीनियर पंकज राजपूत सहित शहर के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।