गुणवत्ता वाली शिक्षा निजी विद्यालयों की मोहताज नहीं, बिना टयुशन पलक ने 95 फिसदी अंक किये प्राप्त

पाली -- सेवाड़ी (बाली) पलक सुपुत्री श्रवण सिंह रायगुर पातावा ने सरकारी विद्यालय में अध्ययन कर बिना किसी ट्यूशन कोचिंग घर के कार्य करते हुए दक्षता से अध्ययन कर 95 फिसदी अंक प्राप्त किए,

साथ ही गांव के विद्यालय में अल्प संसाधनो के साथ अध्ययन कर 95 फिसदी अंक प्राप्त करना उन सभी विद्यार्थियों के लिए द्रष्टांत है, जो गांवों में पढ़ते है,

पलक ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरुजनों को दिया,
माता ऊषा कुंवर ने बताया पलक शुरुआत से पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर, शान्त व विनम्र है