मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने रोहा–खारभाव खंड का किया सुरक्षा निरीक्षण

मुंबई। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी ने 25 मार्च 2026 को मुंबई मंडल के रोहा?खारभाव रेलखंड का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिचालन दक्षता, सुरक्षा मानकों और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत रोहा स्टेशन से हुई, जहां महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, पैनल रूम, पीआरएस, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली, डिस्प्ले सिस्टम, टर्नआउट संख्या 111ए तथा रनिंग रूम सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने निडी?नागोठाणे खंड के बीच टनल संख्या-1 और कर्व संख्या-26 का भी जायजा लिया। जाइट?अप्टा खंड में पातालगंगा नदी पर बने ब्रिज संख्या 85/2 तथा स्विच एक्सपेंशन जॉइंट (SEJ) संख्या 10 का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने रोहा स्टेशन पर यात्री संघ के सदस्यों से भी संवाद किया।

अप्टा स्टेशन पर महाप्रबंधक ने अप्टा कॉलोनी, गैंग संख्या-2, लेवल क्रॉसिंग संख्या-2 तथा अप्टा?रसायनी खंड के ब्रिज संख्या 75/1 का निरीक्षण किया।

पणवेल में उन्होंने संयुक्त क्रू लॉबी (मुख्य लाइन), ट्रैक्शन सब-स्टेशन, नव-निर्मित आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया तथा स्टाफ को समर्पित किया। इसके अलावा सेल्फ प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन (SPARMV), एआई आधारित कैमरों और स्टेशन पर स्थित स्टॉल्स का भी जायजा लिया।

आगे के निरीक्षण के दौरान तलोजा?निलजे खंड के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल किया गया। खारभाव में महाप्रबंधक ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से संबंधित कनेक्टिविटी की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए सुरक्षा, रखरखाव, गुणवत्ता और प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया। साथ ही समयपालन, स्वच्छता और अधोसंरचना विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक हीरेश मीणा सहित मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।