एनएफआर का पहल: प्रीमियम ट्रेनों में उन्नत बेडरोल से बढ़ेगा यात्रियों का आराम और स्वच्छता

गुवाहाटी। यात्रियों को अधिक आरामदायक और स्वच्छ यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने अपनी प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल (लिनेन) की गुणवत्ता को उन्नत किया है। इस पहल के तहत लंबी दूरी की दो प्रमुख ट्रेनों में बेहतर लिनेन सेवाएं शुरू की गई हैं।

एनएफआर के अनुसार अगरतला?आनंद विहार टर्मिनल तेजस एक्सप्रेस में 23 मार्च 2026 से अपग्रेडेड बेडरोल की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें विशेष रूप से डिजाइन किए गए उच्च गुणवत्ता वाले लिनेन शामिल हैं, जो यात्रियों को अधिक स्वच्छ और आरामदायक अनुभव प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में डिब्रूगढ़?नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोचों में 24 मार्च 2026 से उन्नत बेडरोल सेवा लागू की गई है। यह सुविधा फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी दोनों श्रेणियों में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें मानकीकृत और बेहतर गुणवत्ता के लिनेन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता, आराम और गुणवत्ता के बेहतर मानक उपलब्ध कराना है। उन्नत बेडरोल में एकरूपता, टिकाऊपन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे विशेषकर लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए एनएफआर के इस यात्री-केंद्रित प्रयास की सराहना की है। रेलवे का कहना है कि इस तरह की पहलें भारतीय रेलवे के सुरक्षित, स्वच्छ और यात्री-अनुकूल यात्रा वातावरण के लक्ष्य को मजबूत करती हैं।

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए ऐसे सुधारात्मक कदम जारी