जम्मू मंडल में ट्रैफिक व ओएचई ब्लॉक: कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन व देरी से संचालन

जम्मू। जम्मू मंडल में ब्रिज संख्या 163 से रिलीविंग गर्डर हटाने के कार्य के चलते मार्त्यर कैप्टन तुषार महाजन?चक्क रखवाला रेलखंड (जम्मू तवी?श्री माता वैष्णो देवी कटरा सिंगल लाइन सेक्शन) पर 8 घंटे 45 मिनट का ओएचई एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण कई रेल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, इस दौरान कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ (शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन), जबकि कुछ ट्रेनों का पुनर्निर्धारण (रीशेड्यूल) एवं मार्ग में देरी (रेगुलेशन) किया जाएगा।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर?श्री माता वैष्णो देवी कटरा (31 मार्च 2026) मार्त्यर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

गाड़ी संख्या 12475 हापा?श्री माता वैष्णो देवी कटरा (31 मार्च 2026) भी मार्त्यर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन तक ही चलेगी।

गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर?श्री माता वैष्णो देवी कटरा (31 मार्च 2026) का भी समापन इसी स्टेशन पर किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?जबलपुर (1 अप्रैल 2026) मार्त्यर कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से ही प्रारंभ होगी।

रीशेड्यूल/रेगुलेट ट्रेनें

गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?योग नगरी ऋषिकेश (1 अप्रैल 2026) कटरा से 150 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

गाड़ी संख्या 12446 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?नई दिल्ली (1 अप्रैल 2026) मार्ग में 30 मिनट देरी से चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।

यह कार्य रेल संरचना को मजबूत बनाने और सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।