फतेहपुर मे हो सकती है गरज चमक के साथ हल्की बारिश: वसीम खान

मौसम पूर्वानुमान ( वैधता: दिनांक 25 मार्च, 2026 से 29 मार्च, 2026 तक के बारे में वसीम खान ,विषय वस्तु विशेषज्ञ ,कृषि मौसम विज्ञान,कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर ने सूचना जारी करते हुए बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया हैं कि दिनांक 25 से 29 मार्च तक फतेहपुर जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे जिसके कारण दिनांक 27 से 28 के बीच में गरज चमक के साथ तेज़ झोंकेदार हवा और हल्की बारिश की संभावना रहेंगी। अधिकतम तापमान 33.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 से 21.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होगी, हवा की गति सामान्य रहने की संभावना हैं।