सम्राट अशोक जयंती पर खेरागढ़ में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

खेरागढ़। सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर खेरागढ़ क्षेत्र में कल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में धौलपुर के पूर्व विधायक बी.एल. कुशवाहा तथा क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की उपस्थिति रहेगी।

इससे पूर्व आज 24 मार्च को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने धौलपुर पहुंचकर पूर्व विधायक बी.एल. कुशवाहा को शोभायात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

आमंत्रण देने वालों में मदन कुशवाहा, दर्शन सिंह कुशवाहा, लोहरिया कुशवाहा, राम नारायण कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, राजो हलवाई, बी.पी. सिंह कुशवाहा, प्रधान चित सहित समाज के अनेक सम्मानित बंधु मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।