संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 14 रेलकर्मी सम्मानित, पियूष खन्ना बने ‘माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी’

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे में संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने फरवरी 2026 माह के लिए चयनित कुल 14 रेल कर्मचारियों को ?संरक्षा पुरस्कार? प्रदान कर सम्मानित किया।

यह कर्मचारी प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों से संबंधित हैं, जिन्होंने अपनी सतर्कता, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा से संभावित खतरों को टालने और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न श्रेणियों?ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, तकनीशियन, स्टेशन मास्टर एवं गुड्स ट्रेन मैनेजर?में कार्यरत इन कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

इस अवसर पर झांसी मंडल के पियूष खन्ना को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ?माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी? के रूप में सम्मानित किया गया।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे की संरक्षा व्यवस्था कर्मचारियों की सजगता और समर्पण पर आधारित है। उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि पूरे रेल तंत्र को अधिक विश्वसनीय और सुदृढ़ बनाते हैं।