जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण और ‘ओवरऑल बेस्ट लिफ्टर’ का खिताब

जम्मू। 12 से 15 मार्च 2026 तक जम्मू में आयोजित नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ श्री गौरव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने 'ओवरऑल बेस्ट लिफ्टर' का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर प्रतियोगिता में अपनी दमदार पहचान दर्ज कराई।

इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन गौरव शर्मा ने अपनी ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से रेलवे परिवार में खुशी की लहर है और पूरे जम्मू मंडल का नाम रोशन हुआ है।

जीत की खुशी में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने अपने कार्यालय में गौरव शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू मंडल के कर्मचारी न केवल अपने कार्य में उत्कृष्ट हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को खेलों में भाग लेने और मंडल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और विजेता को शुभकामनाएं दीं।

राघवेंद्र सिंह, जनसंपर्क निरीक्षक,जम्मू मंडल