वैष्णो देवी भवन पर बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल के लिए यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़.....

कटरा!श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन बड़ा फैसला लिया गया है। भवन पर बढ़ती भारी भीड़ को देखते हुए फिलहाल के लिए यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

प्रशासन के अनुसार श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अव्यवस्था या हादसे से बचा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने और भीड़ कम होने के बाद ही यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए