समाज ने दिखाई संवेदना: शोभायात्रा की जगह श्रद्धांजलि सभा

सुमित गर्ग संवाददाता,

खेरागढ़, आगरा। वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर 20 मार्च को प्रस्तावित वार्षिक शोभायात्रा इस वर्ष निरस्त कर दी गई। क्षेत्र में हाल ही में हुई दो दुखद घटनाओं के चलते यह निर्णय लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसियापुर गांव के 12 युवाओं की नदी में डूबने से हुई असामयिक मृत्यु तथा कैथोली गांव के दीपक राजपूत की हत्या से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए समाज के लोगों ने उत्सव के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया।

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में खेरागढ़ तहसील के विभिन्न गांवों से आए समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज की एकजुटता और संवेदना ही सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए इस वर्ष किसी भी प्रकार के हर्षोल्लास कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

बैठक में अध्यक्ष गोपाल भगत, महेंद्र सिंह, केपी सिंह, जितेंद्र प्रधान, कमल सिंह प्रधान, फतेह सिंह प्रधान, गोविंद सिंह प्रधान, देवीलाल प्रधान, टीकम सिंह प्रधान, भीकम सिंह, रामबाबू सभासद, सुंदर सिंह, नेत्रपाल, नारायण सिंह, विश्वंभर, बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, नरेश (पत्रकार), संतोष राजपूत (अध्यापक), मनोज (अध्यापक), पुरुषोत्तम लोधी (सचिव), हरेश लोधी, निरंजन सिंह (अध्यक्ष), शिव सिंह, राजवीर, पुरुषोत्तम सहित लोधी राजपूत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।