यह कैसा मिशन शक्ति अभियान,नारी सुरक्षा के यह कैसे हैं आदेश,पीलीभीत मे 22 वर्षीय युवती की हत्या या आत्महत्या,बना सस्पेंस,मीडिया सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 22 वर्ष

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना अमरिया, पीलीभीत
मो 9719672920

यह कैसा मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा के यह कैसे हैं आदेश।

पीलीभीत मे 22 वर्षीय युवती की हत्या या आत्महत्या,बना सस्पेंस

मीडिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार,

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 22 वर्षीय युवती की हत्या कर शव गायब किए जाने की हो रही हैँ चर्चाएं।

सौतेली मां और पिता के द्वारा 22 वर्षीय सिमरन नामक युवती की हत्या किए जाने की चर्चाएं गांव में हुई तेज।

29 मार्च को होनी थी मृतक सिमरन की शादी।

बताया गया है मृतक युवती का पिता और सौतेली मां सहित घर के अन्य सदस्य घरों में ताला लगाकर हुए घर से फरार।

इस कार्य में गांव के ही एक जनप्रतिनिधि के पति का सहयोग किए जाने की चर्चाएं हुई आम।

युवती की डेड बॉडी को जन्म प्रतिनिधि का पति के द्वारा अपनी गाड़ी से ले जाया गया जिसकी चर्चाएं पूरे गांव में आज की तरह फैली हुई है।

पुलिस को सूचना देने के बजाय जनप्रतिनिधि के पति ने युवती के परिजनों का सहयोग किया।

अगर सिमरन ने आत्महत्या की है तो परिवार के सभी लोग घरों में ताले लगाकर फरार क्यों है।

अगर आत्महत्या है तो क्यों पुलिस को सूचना दिए बगैर जनप्रतिनिधि के पति के सहयोग से सिमरन की डेड बॉडी को परिजनों के द्वारा गायब किया गया है।

पुलिस के द्वारा सही तरीके से हुई जांच तो खुलेगा हत्या या आत्महत्या का रहस्य।

क्या होनहार बेटियों को इसी तरह से गुमनामी की मौत मिलती रहेगी।

पीलीभीत जनपद के थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बगनेरा का मामला बताया गया है।