चीनी पर मंहगाई की मार त्यौहारों से पहले दामों में भारी वृद्धि।

पीलीभीत।त्यौहारों से पहले चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण महंगाई की मार आम आदमी के बजट पर पड़ रही है चीनी एक ऐसी आवश्यक वस्तु जिसका उपयोग हर घर में और हर जगह प्रतिदिन होता है मिठाई चाय दूध पकवान आदि बिना चीनी की मिठास के फीके हैं। परंतु पिछले दो महीने से जिस तरह से चीनी के दामों ने रिकॉर्ड वृद्धि की है उसे चिंतित होना लाजमी है। आज घरेलू खुदरा बाजार में चीनी की कीमत ₹56 प्रति किलो हो चुकी है। लोगों का कहना है कि चीनी के दाम लगातार बढ़ने से घरेलू बजट पर काफी बोझ बढ़ रहा है। मई जून में जिस चीनी की कीमत₹42 प्रति किलो थी आज उसकी कीमत ₹56 प्रति किलो हो चुकी है जो खुदरा मार्केट में बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि थोक मार्केट में भी चीनी की कीमत लगातार बढ़ रही है। जानकार लोगों का कहना है कि इथेनॉल पेट्रोल की वजह से चीनी के स्टाक में भारी कमी हो रही है जिसके कारण लगातार चीनी के दामों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है।