नादाणा में मां चामुंडा माताजी का विशाल मेला 30–31 मार्च को

पाली जिले के रानी उपखंड के नादाणा गांव में आस्था और भक्ति का विशाल संगम देखने को मिलेगा। यहां मां चामुंडा माताजी के पावन धाम पर 30 व 31 मार्च 2026 को भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन मेला आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मेला कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मार्च 2026 (सोमवार) रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका दिव्या वैष्णव (जोधपुर) और लोकप्रिय भजन कलाकार मुकेश डांगी (नागौर) सहित कई कलाकार अपनी भक्ति भरी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

वहीं 31 मार्च 2026 (मंगलवार) सुबह 8 बजे दिव्यशक्ति ज्योत प्रज्वलित की जाएगी, जिसके बाद सुबह 11 बजे विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु माताजी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, कृषि मंडी अध्यक्ष गिरधारी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे।

मेला आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित मेले में पहुंचकर मां चामुंडा माताजी के दर्शन करें और इस पावन आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करें।

इस धार्मिक मेले का आयोजन ग्राम नादाणा के समस्त ग्रामवासी एवं मेला आयोजक गुड़ा गंगान के समस्त भीमावत परिवार के सहयोग से किया जा रहा है।