दिल्ली मंडल में ब्लॉक का असर: कई ट्रेनें आंशिक निरस्त, मार्ग बदला और समय में परिवर्तन

प्रयागराज। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, कुछ का मार्ग परिवर्तन और एक ट्रेन का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।

आंशिक निरस्तीकरण / ओरिजिनेशन में बदलाव

64152 दिल्ली-अलीगढ़

18 मार्च 2026 को गाज़ियाबाद से चलेगी

दिल्ली-गाज़ियाबाद के बीच निरस्त

64104 दिल्ली?दनकौर

18 व 29 मार्च 2026 को गाज़ियाबाद से चलेगी

दिल्ली?गाज़ियाबाद खंड पर निरस्त

64103 अलीगढ़-दिल्ली

29 मार्च 2026 को गाज़ियाबाद तक ही जाएगी

64101 अलीगढ़-दिल्ली

29 मार्च 2026 को गाज़ियाबाद तक ही सीमित

64111 खुर्जा-शकूरबस्ती

29 मार्च 2026 को गाज़ियाबाद तक ही संचालित

मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन)

20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज

17 मार्च 2026 को परिवर्तित मार्ग: आदर्श नगर दिल्ली?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद

दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा

14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़

28 मार्च 2026 को नया मार्ग: खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट

गाज़ियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली, नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द

14117 प्रयागराज?भिवानी

28 मार्च 2026 को नया मार्ग: साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली?दिल्ली किशनगंज

दिल्ली शाहदरा और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं

री-शेड्यूलिंग (समय परिवर्तन)

12225 आजमगढ़-दिल्ली

28 मार्च 2026 को आजमगढ़ से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से

नया प्रस्थान समय: शाम 18:30 बजे

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

यह बदलाव दिल्ली मंडल में चल रहे आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और मेंटेनेंस कार्यों के चलते किए गए हैं।