* स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव - राजेश्वरानंद *

दिल्ली 17 मार्च:~ब्रह्मलीन सद्गुरु श्री श्री 108 श्री राजमाता जी महाराज के आशीर्वाद एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री राज माता झंडेवाला मंदिर गोरख पार्क शाहदरा में स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव 19 से 26 मार्च तक धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सतगुरु राज दरबार के प्रबंधक राम बोहरा ने बताया स्वामी श्री राजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में दिल्ली में मनाया जाने वाला सबसे प्राचीन नवरात्रि महोत्सव सत्संग चंडी यज्ञ इस बार 125 वें अनुष्ठान में प्रवेश कर रहा है जोकि स्वर्ण जयंती नवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है 19 मार्च प्रथम नवरात्र पर नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वामी जी द्वारा प्रातः यज्ञ तत्पश्चात नवरात्र,शक्ति की महिमा पर सत्संग करने के पश्चात मंदिर गर्भग्रह स्थित पवित्र गुफा में ब्रह्मलीन सदगुरु श्री राजमाता जी महाराज की समाधि एवं अष्टभुजी मां की प्रतिमा के समक्ष खेत्री विजन एवं अखंड ज्योति प्रकाश के साथ ही जनकल्याण एवं विश्व शांति को समर्पित स्वर्ण जयंती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।

प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक मंदिर प्रांगण में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मातृ गुणगान किया जाएगा।चौथे नवरात्र 22 मार्च रविवार को ब्रह्मलीन सतगुरु श्री श्री 108 श्री राज माताजी महाराज का अवतरण दिवस "नारी शक्ति दिवस" के रूप में मनाया जाएगा।दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शाहदरा शुक्र बाजार श्री राजमाता जी चौक पर 26 मार्च शाम 6 से रात्रि 10 बजे तक भव्य समापन समारोह मनाया जाएगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध कलाकार मातृ गुणगान एवं अनेक संत महात्मा, राष्ट्रीय स्तर के राजनेता,सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे अन्नधारियों के लिए अन्न का एवं व्रत धारी के लिए फलाहार भंडारा निरंतर चलता रहेगा।दुर्गा अष्टमी के रात जन कल्याण विश्व शांति हेतु सर्व कल्याण सर्व कल्याण अरदास के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न होगा।

राम वोहरा 9212315006