समाजवादी पार्टी में नई जिम्मेदारी, रशीद हसन चिश्ती बने जिला उपाध्यक्ष।

साजिद उस्मानी/आगरा। समाजवादी पार्टी जिला आगरा में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने फतेहपुर सीकरी निवासी रशीद हसन चिश्ती को समाजवादी पार्टी जिला आगरा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

बताया गया है कि यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। पार्टी ने उनसे उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बताया जाता है कि रशीद हसन चिश्ती पहले भी पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और वह मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सचिव की और सपा से नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

जिला अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि रशीद हसन चिश्ती पार्टी और देशहित में कार्य करते हुए संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।