ऑपरेशन शांति’ में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 वारंटियों की गिरफ्तारी… 33 स्थायी वारंटी भी शामिल

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)-कोरबा पुलिस Operation शांति अरेस्ट 85 जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ?सजग कोरबा, सतर्क कोरबा? अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 85 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 52 गिरफ्तारी वारंटी और 33 स्थायी वारंटी शामिल हैं। लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।