हाईवे चौड़ीकरण से लोगों को मिलेगी जाम से राहत

पत्रकार सतीश चंद्र कलान

जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने स्टेट हाईवे चौड़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

कलान।
मुरादाबाद?फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे संख्या-43 पर काली देवी मंदिर से कांकर कठा मोड़ तक हाईवे चौड़ीकरण कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया गया।जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा और कलान के नगर पंचायत हरनारायण गुप्ता ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।इस दौरान आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा कि हाई-वे चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और नगर व कस्बों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंत्योदय के तहत अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।श्री वर्मा बताया कि करीब 100 मजरों के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा 240 सरकारी स्कूलों में कायाकल्प कार्य के लिए विधायक निधि से धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि कलान और मिर्जापुर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड व बच्चों के खेलने के लिए स्टेडियम की सुविधा भी मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक यशपाल वर्मा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर एलडीबी अध्यक्ष विनोद गुप्ता,विनय शर्मा,ब्लाक प्रमुख प्रियांशु सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता,एडवोकेट श्यामबाबू सिंह,विजय मोहन मिश्रा,राहुल वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सतेन्द्र सहाय, आर्येन्द्र गुप्ता,पूर्व प्रधान रामगोपाल वर्मा,मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह,आयुष प्रताप सिंह,अवधेश शुक्ला,मण्डल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा,राघवेंद्र मिश्रा,संदीप गुर्जर,रामकुमार मीठे,मुकेश गुप्ता,जितेंद्र प्रताप सिंह,विनोद अग्निहोत्री,राजेश यादव,प्रतिपाल सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।