जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज से मिला सहयोगी पत्रकार संघ, पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

राजगढ़। जिले के सहयोगी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज से मुलाकात कर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों ने जिले में पत्रकारिता के कार्य को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने को लेकर अपने विचार रखे।मुलाकात के दौरान सहयोगी पत्रकार संघ के सदस्यों ने बताया कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को समय पर सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होना आवश्यक है, ताकि आम जनता तक शासन-प्रशासन की योजनाओं और गतिविधियों की सही जानकारी पहुंचाई जा सके।जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज ने भी पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों को आवश्यक जानकारी और सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा, जिससे शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच सके।इस दौरान पत्रकारों और जनसंपर्क अधिकारी के बीच जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा पत्रकारों से जुड़े अन्य विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।सहयोगी पत्रकार संघ के सदस्यों ने जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार पत्रकारों को विभाग का सहयोग मिलता रहेगा।इस अवसर पर सहयोगी पत्रकार संघ के रामबाबू गौड, जगदीश सिसोदिया, रामेश्वर दांगी सुनील यादव, सुनील कारपेंटर, धर्मेंद्र राठौर, राहुल बना, होकम प्रजापति सहित कई सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।