यूपी पुलिस (एसआई) परीक्षा के लिए 14 व 15 मार्च को चलेंगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली। यूपी पुलिस (एसआई) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 14 और 15 मार्च 2026 को दो विशेष परीक्षा ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो सके।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार?

गाड़ी संख्या 04220 लखनऊ?वाराणसी परीक्षा विशेष ट्रेन 14 एवं 15 मार्च 2026 को लखनऊ से शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, मालिपुर, शाहगंज और जौनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 04222 लखनऊ?प्रयागराज संगम परीक्षा विशेष ट्रेन 14 एवं 15 मार्च 2026 को लखनऊ से रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली जंक्शन, फुरसतगंज, गौरीगंज, अमेठी, मां चंडिका देवी धाम अंतू, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, बिशनाथगंज, मऊ आइमा, सिवैठ, फाफामऊ और प्रयाग स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों से इन विशेष ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाने और यात्रा से पहले ट्रेन के समय व अन्य जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।