पीलीभीत में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा हिंदू समुदाय के व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, शिकायत पर पांच नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज। पीलीभीत जनपद की को

राजेश गुप्ता
लोकेशन/थाना जहानाबाद
जनपद पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा हिंदू समुदाय के व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, शिकायत पर पांच नामजद एवं अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जतीपुर का मामला।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जतीपुर में महेंद्र पाल गंगवार पुत्र बेचेलाल गंगवार उम्र लगभग 40 वर्ष के साथ उसके गांव के ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा कहासुनी के चलते मारपीट हो गई,मारपीट में महेंद्र पाल गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की गई थी।मगर कुछ लोगों के द्वारा इस मामले समझौता करा दिया गया था।घायल महेंद्र गंगवार की हालत बिगड़ने पर घायल को जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया,जहां मामला अधिकारियों के अलावा मीडिया के संज्ञान में आया। तत्काल सहायक पुलिस अधीक्षक /सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा घायल की स्थिति का निरीक्षण किया गया एवं घायल की परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा बताया गया है मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा हिंदू समुदाय के व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा घायल महेंद्र पाल के बहनोई राजेश कुमार गंगवार की शिकायत पर आरोपित असलम हनीफ उस्मान पुत्र गाना ना मालूम एवं आरोपित असलम का पुत्र गांधी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191(2),109(1)115(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।घायल महेंद्र पाल गंगवार का इलाज पीलीभीत के जिला अस्पताल में जारी है,
सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।