बहराइच में आगामी त्योहार को लेकर पुलिस का पैदल मार्च सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई। 

रिपोर्टर मो आमिर। बहराइच। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद बहराइच में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह, अस्पताल चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार और वसीरगंज चौकी इंचार्ज संजय गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया।पुलिस टीम ने गुरु नानक चौक से छोटी बाजार होते हुए घंटाघर और काजीपुरा तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान सड़क किनारे और रोड पर खड़े वाहनों की जांच की गई तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जागरूक भी किया गया।