पश्चिम रेलवे और एक्सिस बैंक के बीच समझौता, दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को वित्तीय सहायता

Western Railway के Ahmedabad मंडल और Axis Bank के बीच हुए समझौते के अंतर्गत 12 मार्च 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो दिवंगत रेल कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को 10?10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत कर्मचारी मोहनलाल मीणा (दूरसंचार विभाग, महेसाणा) तथा महेशकुमार लिम्बाचिया (लोको पायलट, अहमदाबाद) की प्राकृतिक मृत्यु के उपरांत उनके परिजनों को 10?10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। यह चेक मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश, एक्सिस बैंक के निदेशक गुरविंदरजीत सिंह संधु तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपे गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समझौते के अंतर्गत रेल कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के साथ व्यापक बीमा लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

समझौते के अंतर्गत प्रमुख लाभ

इस समझौते के तहत कर्मचारियों के लिए शून्य शेष वेतन खाता खोला जाता है, जिसके साथ कई प्रकार की सुरक्षा और बीमा सुविधाएँ भी दी जाती हैं?

व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में 100 लाख रुपये तक का बीमा कवर।

प्राकृतिक मृत्यु कवर 60 वर्ष की आयु तक प्राकृतिक मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये का समूह जीवन बीमा कवर।

शिक्षा सहायता दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में बच्चों की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये तक की सहायता।

विकलांगता लाभ आंशिक स्थायी विकलांगता की स्थिति में मूल बीमा कवर का 75 प्रतिशत तक लाभ।

मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम रेलवे और एक्सिस बैंक के बीच हुआ यह समझौता रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ मिलने के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों में उनके परिजनों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।