मुगलपुरा पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का किया खुलासा 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद में थाना मुगलपुरा पुलिस ने एक हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रिहाना, चांद बी, इलमा, शगुफ्ता और सुलेमान शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 10 हजार रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग लोगों को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठता था। वे लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ मारपीट करते थे, उनके कपड़े उतारकर वीडियो बनाते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांगते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुगलपुरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर महोंदय के निर्देशानुसार पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था, जिसमें यह सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।