पीलीभीत में जहानाबाद पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर ज़ेल भेज दिया है वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित खेमकरन ने मीडिया के माध्यम स

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में जहानाबाद पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर ज़ेल भेज दिया है वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित खेमकरन ने मीडिया के माध्यम से लगाई पुलिस अधिकारियों से गुहार।

पीड़ित द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार,
पीलीभीत में 3 माह पहले दो दबंग युवक गंगा प्रसाद पुत्र हरचरण लाल और धर्मेश कुमार पुत्र हरचरण लाल निवासी ग्राम रामनगर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत ने मामूली कहासुनी को लेकर बीच बचाव करने आई 75 वर्षीय महिला को उठाकर आरसीसी सड़क पर पटक दिया,जिसमें महिला रंपा देवी पत्नी स्वर्गीय बाबूराम की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई तथा शरीर में कई जगह गुम एवं खुली चोटे आई थी।घायल महिला का पुत्र खेमकरण पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम रामनगर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा गंगा प्रसाद और धर्मेश कुमार के खिलाफ धारा 115(2),352,351(3),117 (2) के अंतर्गत 18 नवंबर 2025 को कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई।पीड़ित खेमकरन के द्वारा मीडिया को बताया गया है पुलिस के द्वारा एक आरोपी धर्मेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, वहीं पुलिस को जानकारी होते हुए भी दूसरे आरोपी गंगा प्रसाद को पुलिस गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज रही है,जबकि आरोपित गंगा प्रसाद अपनी ससुराल फुलहर में रह रहा है। पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है, पीड़ित खेमकरन ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से आरोपित गंगा प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है।