शांति नगर संघर्ष समिति के बैनर तले 24 दिनों से जारी है धरना प्रदर्शन: अधिकार और न्याय की मांग

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)-बालको शांति नगर संघर्ष समिति के बैनर तले शांति नगर के प्रभावित परिवार अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर पिछले 24 दिनों से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि यह आंदोलन निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहा है, जो कि पूर्णतः निराधार और भ्रामक है।वास्तव में शांति नगर के अधिकारों की लड़ाई पिछले लगभग 15 वर्षों से लगातार चल रही है। इस दौरान 50 से अधिक प्रकरण विभिन्न मंचों एवं न्यायालयों में दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 17 प्रकरण वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित हैं।दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों की मिलीभगत और निजी स्वार्थ के कारण शांति नगर के निवासियों को आज भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।अतः सभी नागरिकों, विशेषकर जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि किसी भी प्रकार की राय बनाने से पहले पुलिस जांच प्रतिवेदन एवं संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन अवश्य करें। बिना तथ्य जाने किसी भी प्रकार का आरोप लगाना उचित नहीं है।हमारा यह आंदोलन केवल न्याय, अधिकार और शांति नगर के प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए है।