आजमगढ़: राज्य महिला आयोग सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में की गई जन सुनवाई! कुल 16 मामलों में से 5 का मौके पर हुआ निस्तारण!!

आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद सहित अन्य मामलों की शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर ही 5 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष 11 मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि महिलाओं को डरने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है ।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और वन स्टॉप सेंटर योजना की जानकारी दी। इसके बाद महिला आयोग सदस्य ने ब्लॉक रानी की सराय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा थाना रानी की सराय का औचक निरीक्षण भी किया, जहां व्यवस्था सामान्य पाई गई!!