पीलीभीत मे लगातार लूट और छिनैती की घटनाओं से जहानाबाद क्षेत्र में दहशत का माहौल, 72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक से तमंचे की नोक पर 23 हजार रुपया की लूट,अज्ञात लुटेरे ने जान पहचान कर अपनी चार पहिया गाड

लोकेशन पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920


पीलीभीत मे लगातार लूट और छिनैती की घटनाओं से जहानाबाद क्षेत्र में दहशत का माहौल।

72 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक से तमंचे की नोक पर 23 हजार रुपया की लूट।

अज्ञात लुटेरे ने जान पहचान कर अपनी चार पहिया गाड़ी में रिटायर्ड शिक्षक को खमरिया पुल bob बैंक के पास से बिठाया।

थाना जहानाबाद की ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र मे जतीपुर के समीप स्थित नर्सरी के पास तमंचे की नोक पर रिटायर्ड शिक्षक से 23000 रुपया को लूट कर अज्ञात चार पहिया गाड़ी सवार हुआ फरार।

बताया जा रहा है रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार पुत्र राम प्रसाद गंगवार निवासी ग्राम कनाकोर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा समय सुबह लगभग 11:30 के बीच थाना जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा बैंक से ₹23000 रुपया निकाले गए।


पैसों को निकाल कर जैसे ही रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार बाहर सड़क पर आए तो एक अज्ञात चार पहिया गाड़ी चालक ने श्याम बिहारी लाल से जान पहचान निकालकर उन्हें गाड़ी में बिठा लिया और ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के जतीपुर के समीप स्थित नर्सरी के पास रिटायर शिक्षक श्याम बिहारी लाल गंगवार को अवैध तमंचा की नोक पर 23000 रुपया की नगरी को लूट कर अज्ञात गाड़ी चालक फरार हो गया।

शिक्षक ने घर जाकर अपने साथ लूट की घटना की बात बताई तो लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

हालांकि लूट की घटना की जानकारी होते ही जहानाबाद पुलिस आसपास के लगे कैमरे में सीसीटीवी फुटेज को खंगालती रही।


फिलहाल लगातार लूट और चोरी छिनैती की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

बीस दिन मे यह तीसरी लूट की घटना प्रकाश में आई है।